भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय का बालोद प्रवास, मानपुर चौक में हुआ भव्य स्वागत

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री पवन साय का शनिवार को बालोद जिला प्रवास के दौरान मानपुर चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

स्वागत समारोह के दौरान भाजपा नेता शिव धर्मगुडे, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी (अल्पसंख्यक मोर्चा) स्वाधीन जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) जयदीप गुप्ता, युवा नेता साहिल सावलकर, अंकित टाटिया, पुनीत पब्जी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

अपने संबोधन में श्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए और उनके समाधान के लिए सक्रिय प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती जनता से जुड़े रहने और सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने से ही संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *