जगदलपुर। श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था आज शुक्रवार को जगदलपुर से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 60 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें महिला, पुरुष, बच्चे व वृद्ध जन भी शामिल है। स्थानीय रेलवे स्टेशन में बस्तर सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा ने श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर किया। रेलवे स्टेशन बोल बम के जयकारे से गूंज उठा। 3 अगस्त को श्रद्धालुओं का यह दल वापस जगदलपुर लौटेगा।