महापौर संजय पाण्डेय नेली कॉलोनियों की शुध

0  किया गायत्री नगर, साईं कॉलोनी, बालाजी मंदिर परिसर का निरीक्षण 

0 नालियों की स्थिति सुधारने का लिया निर्णय

0 अवैध निर्माण पर होगी अब कड़ी कार्रवाई भी 

जगदलपुर। महापौर संजय पांडे ने आज दलपत सागर वार्ड अंतर्गत गायत्री नगर क्षेत्र का दौरा किया। जहां उन्होंने निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा बताई गई समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए महापौर ने अस्थायी नाली की जगह पक्की नाली निर्माण कराने का निर्णय लिया। साथ ही मुख्य सड़क किनारे बनी पुरानी नाली को तोड़कर नई और व्यवस्थित ढंग से पक्की नाली निर्माण करने की दिशा में कार्यवाही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा। पानी की निकासी ठीक ढंग से हो उसमें आने वाले सभी अवरोक को हटाने और तोड़ने के निर्णय लिया गया है।
महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, वार्ड पार्षद नरसिंह राव सहित नगर निगम का तकनीकी अमला दलपत सागर वार्ड स्थित गायत्री नगर पहुंचा था। मालूम हो कि गायत्री नगर में जल भराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। संजय पाण्डे ने बताया यहां जल भराव एक विकराल समस्या है। पानी की निकासी के लिए पक्की नाली बनाने का निर्णय लिया गया है। सभी के जन सहयोग एवं सुझाव से ही पानी निकासी की व्यवस्था ठीक की जा सकती है। हर साल बरसात के मौसम में यहां दिक्कत होती है। इसके पहले भी कई दफा इस जगह का निरीक्षण किया जा चुका है। आज यहां आसपास के लोगों से बातचीत की गई है। उनके सहयोग से ही यहां काम किया जाएगा। तत्कालीन प्रयास यह किया जा रहा है कि यहां के लोगों के घरों में पानी ना भरे। अंडर ग्राउंड पाइप लाइन डालकर भी एक चैनल नाली बनाने का निर्णय लिया गया है।
एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के पास एक समानांतर नाली बनाने पर भी विचार किया जा सकता है। इसके पश्चात महापौर साईं नगर अटल आवास पहुंचे। यहां पहले से ही कच्ची नाली खोदकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई है ताकि बारिश के पानी से होने वाली परेशानी से यहां के लोगों को राहत मिल सके। महापौर संजय पांडे ने बताया कि साईं नगर क्षेत्र में नाली निर्माण के स्थायी समाधान हेतु प्रस्ताव तैयार कर उसे शीघ्र शासन स्तर पर भेजा जाएगा और स्वीकृति प्राप्त कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। नगर निगम की ओर से लोगों को आश्वस्त किया गया कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। महापौर ने वहाँ पर हो रहे अवैध निर्माण पर भी नोटिस जारी करने हेतु कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज को कहा है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, इंजीनियर अमर सिंह, सब इंजीनियर अमन सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *