भोपालपटनम का ‘वाटर एटीएम’ बना शोपीस, 4 साल से पड़ा है बंद – प्रशासनिक लापरवाही का खुलासा

बीजापुर। जिले के भोपालपटनम नगर पंचायत ने चार साल पहले नगर के प्रमुख क्षेत्र, कृष्ण पाम्भोई क्रिकेट क्लब के पास एक ‘वाटर एटीएम’ स्थापित करने की योजना बनाई थी। इस परियोजना का उद्देश्य था कि स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके। लेकिन दुखद बात यह है कि यह महत्वपूर्ण परियोजना शुरू होने से पहले ही दम तोड़ चुकी है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब वाटर एटीएम का उद्घाटन हुआ था, तो यह केवल 6 से 7 दिनों तक ही काम कर सका। शुरूवात में ही पानी ठंडा नहीं मिल रहा था, बल्कि सामान्य पानी मिल रहा था, जो संभवतः किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ। इसके बाद यह सेवा पूरी तरह से ठप हो गई। अब यह वाटर एटीएम न केवल अव्यवस्थित पड़ा है, बल्कि अब इसकी मशीनें कबाड़ में तब्दील होती जा रही हैं। ‌‌ ‌‌ ‌‌ ‌‌‌‌‌ गारंटी प्रेड मे कंपनी की जवाबदारी होती है उस समय अधिकारियों ने इस पर क्यों ध्यान नहीं दिया ऐसा लगता है यह भी भ्रष्टाचार का भेट चढ़ा है

नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से लगाए गए इस वाटर एटीएम को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर इसी तरह विकास कार्यों में लापरवाही बरती जाती रही, तो क्षेत्र का समग्र विकास एक सपना बनकर रह जाएगा।

नगरवासियों ने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे इस स्थिति का तत्काल संज्ञान लें और ऐसी परियोजनाओं की उचित समीक्षा कर जनता के धन का सही तरीके से उपयोग सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *