कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू को मातृ शोक…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की माताजी एवं दिवंगत सरदार महेंद्र सिंह गैदू की धर्मपत्नी अमरजीत कौर का 76 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। अमरजीत कौर का इलाज हैदराबाद के हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वे नि 8-10 दिनों से हैदराबाद के हॉस्पिटल में भर्ती थीं। वे मंजीत सिंह गैदू, मलकीत सिंह गैदू, हरदीप सिंह गैदू की माताजी थीं। मिलनसार, सहज, सरल व्यक्तित्व की धनी सरदारनी अमरजीत कौर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में हमेशा अग्रणी रहती थीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, पूर्व विधायकद्वय राजमन बेंजाम व चंदन कश्यप, बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *