शराब घोटाले में आरोपी चैतन्य बघेल न्यायिक हिरासत में, 14 दिन की जेल रिमांड पर भेजे गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को ईडी रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद चैतन्य को रायपुर स्थित विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया गया।

गौरतलब है कि 18 जुलाई की सुबह ईडी की टीम ने भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापामार कार्रवाई की थी। इसी दौरान चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की ईडी हिरासत में भेजा था।

ईडी के अनुसार, चैतन्य बघेल पर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ी अवैध वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्तता के आरोप हैं। जांच एजेंसी ने मामले में आगे की पूछताछ और साक्ष्य एकत्र करने के लिए पहले उन्हें रिमांड पर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *