एजुकेशन सिटी में हुआ विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह और कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम

0 दंतेवाड़ा विधायक, आरएसएस पदाधिकारी और शिक्षा विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति

दंतेवाड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दंतेवाड़ा द्वारा सोमवार को एजुकेशन सिटी, गीदम के सभागार में स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के दसवीं और बारहवीं के विद्यालय टॉपर्स को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कारवाह  फगनूराम वेक, नव चैतन्य इंस्टीट्यूट के संस्थापक और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रवीण सुराना, तथा अभाविप प्रांत कार्यसमिति सदस्य और परिषद वक्ता सुश्री कमला मौर्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम अभाविप के 77वें स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें जिले के मेधावी विद्यार्थियों को मंच प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।

इस दौरान अभाविप के विभाग संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शैलेष ध्रुव ने परिषद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा, “अभाविप केवल छात्र आंदोलनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए एक जिम्मेदार, राष्ट्रवादी और संवेदनशील नेतृत्व तैयार करने का कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता विचार, सिद्धांत और कार्यपद्धति से एक आदर्श कार्यकर्ता होता है।”

उन्होंने आगे कहा कि परिषद छात्रों की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर मंच प्रदान करती है और कैरियर मार्गदर्शन के माध्यम से उन्हें भविष्य की दिशा भी देती है।

कार्यक्रम के अंत में जिले के दर्जनों छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभाविप दंतेवाड़ा के जिला संयोजक मनीष देवांगन, छात्र नेता आयुष लोधा, कृष, शौर्य, रघुनाथ, आस्था, तृप्ति, पूजा, यशोदा, महिमा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *