
रायपुर। सावन के आगमन के साथ ही शहर में हरियाली और उत्सव का रंग चढ़ने लगा है। इसी श्रृंखला में रविवार को राजपूत एकता मंच महिला विंग की विरांगनाओं ने महामंत्री शालिनी विक्रम सिंहदेव के निवास पर भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया।
इस आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक हरी साड़ियों, चूड़ियों, मेहंदी और फूलों से सुसज्जित होकर सावन की उमंग में झूमते हुए कार्यक्रम को उत्सव में बदल दिया। सावन के प्रमुख पर्वों जैसे हरियाली तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन और सावन झूला को लेकर भी चर्चा की गई और इन त्योहारों के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व को साझा किया गया।
श्रीमती शालिनी विक्रम सिंहदेव ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को आत्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं और समाज में आत्मविश्वास के साथ भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में महिलाओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, हैज़ी गेम, स्टेज शो, समूह नृत्य और सावन गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। मंच संचालन के दौरान महिलाओं ने गायन, नृत्य और कला के माध्यम से अपने हुनर का भी अद्भुत प्रदर्शन किया।
सभी उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएँ देते हुए इस हरियाली भरे माह को मिलन, सौहार्द्र और उत्सव का प्रतीक बताया। यह मिलन समारोह समरसता, संस्कृति और स्त्री शक्ति का एक जीवंत प्रतीक बन गया।
कार्यक्रम के समापन पर विशेष रूप से एक संदेशात्मक पहल के तहत श्रीमती शालिनी विक्रम सिंहदेव द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प के अंतर्गत सभी महिलाओं को पौधा वितरित किया गया, जो पर्यावरण और मातृ-सम्मान का अद्भुत संगम रहा।
सावन मिलन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहीं:
श्रीमती सरोज ठाकुर, श्रीमती शशि ठाकुर, अनिता ठाकुर, शुभदा ठाकुर, रेखा ठाकुर, मंजू क्षत्रिय, शालिनी देव, सीमा सिंहदेव, सपना सिंह, रचना सिंह, मेधा सिंह चंदेल, प्रतिष्ठा हरितवाल, आयुषी ठाकुर, रुचि ठाकुर, संयुक्ता ठाकुर, निकिता ठाकुर, कीर्ति ठाकुर, प्रियांशु सिंह देव, सुभाषिनी ठाकुर, डॉ. अनुपमा ठाकुर, निकिता सिंह एवं गरिमा सिंह।