नगरनार में कांग्रेस का बिजली न्याय आंदोलन: बिजली विभाग का किया घेराव, ज्ञापन सौंपा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने “बिजली न्याय” आंदोलन के तहत नगरनार बिजली विभाग का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गंभीर स्थिति के खिलाफ बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बिजली बिल आधे होते थे और 24 घंटे बिजली सस्ती दरों पर लोगों को उपलब्ध होती थी, जबकि वर्तमान सरकार में बिजली की कटौती बेतहाशा हो रही है। ग्रामीण इलाकों में बिजली की कमी के बावजूद उपभोक्ताओं को भारी बिल देना पड़ रहा है। इसके साथ ही बिजली दरों में वृद्धि ने आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने घरेलू बिजली बिल हाफ योजना लागू कर जनता को राहत दी थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने बिजली की दरों में वृद्धि कर दी है, जिसे तुरंत वापस लेना होगा। कांग्रेस का यह आंदोलन बिजली दरों में कमी होने तक जारी रहेगा।

नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया ने बताया कि बिजली दरों में बढ़ोतरी से सभी वर्ग प्रभावित हुए हैं, खासकर किसान। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था गंभीर है और कई जगह एक सप्ताह तक बिजली नहीं रहती। हल्की बारिश या आंधी-तूफान में भी बिजली काट दी जाती है और शिकायत करने पर विभाग के कर्मचारी समय पर पहुंचने में विफल रहते हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली दरों में कटौती और बेहतर आपूर्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

इस अवसर पर वीरेंद्र साहनी, लेखन बघेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरेशी, दयाराम सरपंच, डमरू सरपंच, सुकलधर बघेल, धरम नाग सरपंच जलंधर नाग, अमित पांडे, संजय नाग, हेमंत कश्यप, विजय भारती, लता निषाद, प्रभुदास बलराम, कोकडू तीताराम, आत्मराम, लक्ष्मण सेठिया, देवीसिंह बाज, आदर्श नायक, विजय, नीतीश शर्मा, सूर्यनारायण राव, भोजराज, दिलीप साहू, शंकर नाग, ऑगस्टिन सोना, पूर्णिमा सिरिल, एस नीला, प्रणय सील, त्रिनाथ रेडडी, चंदन सेठिया, समलु राम, ज्योतिराम बघेल, अजय बघेल, तीरनाथ बेलसरिया, रामचन्द सीताराम, बुदरू रामु, सूर्यवंसी, एडविन मार्क, विषम बघेल, श्यामलाल, पदुमराम सेठिया, बुदप्रकाश मितसन, मगलसाय देवा कश्यप, कैलाश ठाकुर, मकुंद राम, लखेश्वर सीनूराई, कुरसो कश्यप, धर्मदास नाग, सोनुराम नाग, सुधरू, भालूराम मण्डावी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *