तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों की नृशंस वारदात, दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर ज़िले में एक बार फिर माओवादियों की बर्बरता सामने आई है। तर्रेम थाना क्षेत्र के ग्राम छुटवाई और बड़ा तर्रेम में माओवादियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

घटना 20 और 21 जुलाई की दरम्यानी रात की बताई जा रही है, जब 4 से 5 अज्ञात माओवादी गांव में घुसे और 55 वर्षीय कवासी जोगा (निवासी छुटवाई) तथा 50 वर्षीय मंगलू कुरसम (निवासी बड़ा तर्रेम) को घर से बाहर बुलाकर उनकी नृशंस हत्या कर दी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतकों पर माओवादियों द्वारा पुलिस की मुखबिरी का शक जताया गया था, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। तर्रेम थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *