छत्तीसगढ़ की बेटी नमी राय पारेख को कैट ने किया सम्मानित, जापान में पावरलिफ्टिंग गोल्ड जीतकर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

 

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आज एक गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की होनहार पावरलिफ्टर नमी राय पारेख का सम्मान किया गया। नमी हाल ही में जापान में आयोजित एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम सीनियर वर्ग (क्लासिक पावरलिफ्टिंग – डेडलिफ्ट) में गोल्ड मेडल जीतकर भारत लौटी हैं।

कार्यक्रम का आयोजन कैट के प्रदेश कार्यालय में किया गया, जहाँ महिला प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री पिंकी अग्रवाल तथा महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट ने नमी का स्वागत करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

नमी राय पारेख ने इस अवसर पर कहा,मैं एक बहू होकर गोल्ड मेडल लाई हूं, तो बेटियां कर सकती हैं और भी बेहतर। यह जीत मेरी मंजिल नहीं, सिर्फ शुरुआत है। मेरा लक्ष्य आने वाले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के लिए नए रिकॉर्ड बनाना है।”

उन्होंने आगे बताया कि यह उपलब्धि छह सालों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने हाल ही में नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीता था, जिसके आधार पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

नमी ने प्रदेश की बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि माता-पिता अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाएं और उन्हें हरसंभव सहयोग दें, क्योंकि परिवार का साथ ही किसी भी सफलता की नींव होता है।

इस सम्मान समारोह में कैट महिला इकाई, कैट एवं युवा कैट के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थित गणमान्यजनों में अमर पारवानी, परमानन्द जैन, भरत जैन, अवनीत सिंह, जयराम कुकरेजा, अनमोल पारवानी, रेनु पारेख, नरेष गंगवानी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, कान्ति पटेल, शंकर बजाज, अमर धिगांनी, दीपक विधानी, विक्रांत पटेल, मोहन वर्ल्यानी, सरगम अरोरा, प्रिया जोशी और तमन्ना जोशी के नाम उल्लेखनीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *