
० बसवा राजू समेत अन्य नक्सली नेताओं की किया याद में शहीदी सप्ताह
जगदलपुर। बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के कुंआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार गांव में सालभर की खामोशी के बाद नक्सली गतिविधि फिर शुरू हो गई है। नक्सलियों ने पालनार में बैनर-पोस्टर लगाकर सनसनी फैला दी है।
अरसे बाद नक्सलियों ने बैनर-पोस्टरों के जरिए इस इलाके में फिर से अपनी उपस्थिति दिखाने की कोशिश की है। पालनार- फूलपाड़ मार्ग पर लगाए गए बैनर पोस्टरों में नक्सलियों ने अपने नेता चारु मजूमदार, कन्हाई चटर्जी और हाल ही में मारे गए शीर्ष कैडर बसवा राजू को याद करते हुए सालाना शहीद स्मृति सप्ताह मनाने की अपील आम जनों से की है। पालनार इलाके में बीते एक साल से ज्यादा वक्त से इस तरह के बैनर-पोस्टर लगाने की घटनाएं थमी हुई थी, मगर अब फिर से नक्सलियों की उपस्थिति की से लोग सहमे हुए हैं।