रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 18 जुलाई तक चलेगा। सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। कुल पांच दिन के इस सत्र में जोरदार बहस और हंगामे के आसार हैं।
इस बार विधायकों ने 996 सवालों की सूची तैयार की है, जिससे साफ है कि विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी बिजली दरों में वृद्धि, शराब घोटाला, डीएपी खाद की आपूर्ति में गड़बड़ी, कानून व्यवस्था की स्थिति और राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर जैसे मसलों को लेकर स्थगन प्रस्ताव ला सकती है।
सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक की संभावना जताई जा रही है।