अश्वीन गर्ग बने कैट उद्योग के प्रदेश अध्यक्ष

0 पूरे प्रदेश में कैट उद्योग का होगा विस्तार

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमैन मगेलाल मालू, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमैन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आज आगामी दो वर्षों के लिए प्रदेश कैट उद्योग का गठन किया गया।

कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी को नई प्रदेश कैट उद्योग कार्यकारिणी गठन हेतु अधिकृत किया गया था। श्री पारवानी के मार्गदर्शन में अश्वीन गर्ग को प्रदेश अध्यक्ष, कैट उद्योग नियुक्त किया गया।

यह नियुक्ति कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद (चांदनी चौक, नई दिल्ली) श्री प्रवीण खण्डेलवाल जी की अनुशंसा पर संपन्न हुई।

प्रदेश कैट उद्योग कार्यकारिणी इस प्रकार हैः
प्रदेश अध्यक्ष, कैट उद्योग – अश्वीन गर्ग
प्रदेश महामंत्री, कैट उद्योग – सूर्या प्रकाश राठी

कैट, युवा कैट, महिला कैट एवं ट्रांसपोर्ट कैट के सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री (कैट उद्योग) को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *