0 एल्यूमीनियम, स्टील और व्युत्पन्न वस्तुओं के बाद अब कापर पर 50 और फार्मा में 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की तैयारी
रायपुर। भारतीय उत्पादों पर अमेरिका के द्वारा लगाए जाने वाले भारी भरकम टैरिफ और इस श्रेणी में नए-नए वस्तुओं को शामिल करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना मित्र बताते हैं और दूसरी तरफ व्यापार समझौते में नई-नई साथ शर्ते लादकर भारत के एक्सपोर्ट हितों के खिलाफ निर्णय थोपे जाते हैं। अब तो कापर पर 50 प्रतिशत और दवाओं पर 200 प्रतिशत भारी भरकम टैरिफ लगाने की तैयारी है। फार्मा सेक्टर जो भारत के उत्पादन का एक बड़ा क्षेत्र है, जो सेक्टर बड़ी संख्या में रोजगार देता है उस पर भी अमेरिका की ट्रंप सरकार 200 परसेंट का भारी भरकम टैरिफ लगाया जा रहा है। मोदी सरकार देश हित में अपना विरोध तक दर्ज नहीं कर पा रही है, उल्टे व्यापार का लालच देकर युद्ध रुकवाने का ट्रंप का दावा देश को अपमानित करने वाला है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है 12 मार्च को अमेरिका ने एल्यूमीनियम, स्टील और व्युत्पन्न वस्तुओं के आयात पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था, जिसे 3 जून को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया। अंतरिम समझौते का दावा करने वाली मोदी सरकार अब तक कुछ नहीं कर पायी है जिसका नुकसान देश के उत्पादकों को हो रहा है। एमएसएमई बंद हो रहे हैं, बड़े उद्योगों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है, देश के औद्योगिक उत्पादन और निर्यात पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि देश के विकास में औद्योगिक उत्पादन और निर्यात समझौता बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार का फोकस केवल चंद पूंजीपति मित्रों का मुनाफा है, देश के बाकी उद्योग दम तोड़ रहे हैं। मोदी जी विदेशों में दौरे पर जाते हैं तो अपने पूंजीपति मित्रों को साथ को लेकर जाते हैं, उनके हित में ओएमयू करवाते हैं, विदेशों में अपने मित्रों के द्वारा स्थापित पोर्ट, पॉवर और खदानों का फीता काटते हैं, लेकिन देश के व्यापार हित में कोई बात नहीं करते।