गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 में किया गया मच्छरदानी वितरण…

० गुरु गोविंद सिंह वार्ड में आयोजित हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम खेम सिंह देवांगन बोले – बीमारियों की रोकथाम में जागरूकता है सबसे बड़ा हथियार

जगदलपुर। बस्तर जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी आयुष्मान आरोग्य केंद्र, गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36, अगहनपुर स्कूल परिसर में सुबह मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन ने किया। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, जापानी बुखार, फाइलेरिया, चिकनगुनिया और येलो फीवर जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए मच्छरदानी एक प्रभावी साधन है। शहर के सभी 48 वार्डों में क्रमवार तिथियों पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह वितरण किया जा रहा है।गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए इस वार्ड में 300 परिवारों को मच्छरदानियां वितरित की गईं। प्रमुख लाभार्थियों में मंजू प्रिया नाग, सोनमती कश्यप, कुमारी नाग, कुमारी कश्यप और माया घोष शामिल थीं। कार्यक्रम में योगेंद्र पांडे ने कहा कि “स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता और समय पर किए गए बचाव ही बीमारियों से सुरक्षा की कुंजी हैं।” नगर मंडल पूर्वी अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा ने किया और आभार प्रदर्शन नगर निगम सभापति निर्मल पाणिग्रही ने किया। इस अवसर पर सुरेश गुप्ता, नगर मंडल पश्चिम उपाध्यक्ष सुधा मिश्रा, महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप, महामंत्री द्वय अतुल सिम्हा एवं संजय चंद्राकर, सोशल मीडिया प्रभारी ब्रिजेश शर्मा, वार्ड बूथ अध्यक्ष विनोद पांडे एवं उमेश गुप्ता, मितानिन बहनें सोनमती मंडावी, भूपेश्वरी सिन्हा, बत्ती नेताम, हीरा पटेल, नीलू ठाकुर, जमुना कश्यप, हेमंत यादव, शकुंतला विश्वकर्मा, बबीता विश्वकर्मा, तिलेश्वरी, नोडल डॉक्टर डॉ. मैत्री और डॉ. मीनल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *