रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए लेकिन दोनों विभाग की अव्यवस्थाओं पर सरकार ने कोई चर्चा नहीं की। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश सरकार को प्रशिक्षण देने के लिए आए दुर्भाग्य की बात है सरकार ने किसानों की परेशानी और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य की जनता की बात को नहीं रखें। प्रदेश में किसान खाद-बीज के संकट से परेशान है और स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी लचर है कि सरकारी अस्पतालों में दवा-दवाई नहीं है और निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना का भुगतान नहीं होने के कारण मरीज का इलाज नहीं हो पा रहा है। सरकार के जिम्मेदारों ने दोनों विभागों की समस्याओं को केंद्रीय मंत्रियों के आगे नहीं रखा, फिर ऐसा प्रशिक्षण किस काम का।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार के जिम्मेदार लोग प्रदेश की जनता की आवाज को अपनी ही सरकार के सामने रखने से क्यों घबराते हैं? प्रशिक्षण कार्यक्रम में तो यही प्रशिक्षण दिया गया कि जनता की बात को सही तरीके से रखना लेकिन जब जिम्मेदारों के आगे ही बात नहीं रखी गई तो प्रशिक्षण का कोई मतलब नहीं है। सरकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरीका से नृत्य, संगीत और फोटो तक सीमित रहा है। सरकारी पैसे से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनता की आवाज को उठानी चाहिए थी।