भोपालपटनम में गुरुपूर्णिमा पर शिक्षकों और पुजारी का हुआ सम्मान

0  भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गुरु पर्व आयोजन 
बीजापुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भोपालपटनम मंडल द्वारा नगर पंचायत भोपालपटनम एवं ग्राम पंचायत तीमेड़ में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिव मंदिर के पुजारी को श्रीफल व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य जी. सुधाकर, सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक सुधाकर आनकारी, पायाम नरसैया, शिक्षक केपी विश्वनाथ तथा शिवमंदिर के पुजारी वेदप्रकाश पाण्डे को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह भोपालपटनम एवं तीमेड़ के शिवमंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश केतारप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुल्लैया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नीलम गणपत, जनपद सदस्या तनूजा कुमार, आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुर्गेश शेट्टी, मंडल महामंत्री गिरिजा शंकर तामड़ी, अरुण कुमार भगत, ग्राम पंचायत तीमेड़ की सरपंच लक्ष्मी वासम, उप सरपंच महेश रायपुर, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टी. गोवर्धन राव, वरिष्ठ ग्रामीण केजी लिंगैया, मंडल मंत्री पंच राजेंद्र केपी तथा शंकर पुजारी सदाशिव दुर्गम सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। गुरुपूर्णिमा के इस विशेष दिन को गुरु सेवा और सम्मान के रूप में मनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *