0 धाम में महा भंडारा का भी हुआ भव्य आयोजन
जगदलपुर। रविवार को श्री बालाजी मंदिर में एकादशी की पूजा पूरे विधि-विधान से की गई। आषाढ़ मास की एकादशी के पावन अवसर पर नित्य आराधना के बाद भगवान बालाजी, माता श्री देवी, माता भूदेवी, सहित मंदिर में प्रतिष्ठापित देव प्रतिमाओं का दूध एवं दिव्य द्रव्यों के मिश्रण से अभिषेक किया गया।
अभिषेक विधान के पश्चात महाभंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के प्रधान अर्चक आचार्य श्रीकांत ने जानकारी देते बताया कि सनातन धर्म में आषाढ़ मास के एकादशी को सर्वाधिक पवित्र दिनों में से एक माना जाता है और यह भगवान विष्णु को समर्पित है। इस विशेष अवसर पर लोग पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और देवता का आशीर्वाद लेते हैं। इस वर्ष रविवार 6 जुलाई को मनाया जा रहा है। भक्तगण इस शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर उनसे धन, समृद्धि, दीर्घायु और मोक्ष का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। बस्तर ज़िला आंध्र समाज के अध्यक्ष एम. जयंत नायडू एवं श्री बालाजी टेंपल ट्रस्ट दि बस्तर डिस्ट्रिक्ट आंध्र समाज के चेयरमैन बी. वासुदेव राव एवं सचिव रविभूषण राव ने बताया कि आषाढ़ मास की एकादशी तिथि का ख़ास महत्व होता है। इस दिन पूजा विधान का पालन करने वाले उपासकों पर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। जिसे देखते आज बालाजी मंदिर में बस्तर अंचल के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे थे। सभी भक्तों ने पूजा के पश्चात भोजन प्रसाद ग्रहण किया।