जगदलपुर में पीपल्स केयर की अनूठी पहल, चंद्रशेखर आजाद सरोवर के चारों तरफ पीपल के पौधे

  

0 केक काटकर नहीं, पेड़ लगाकर मनाएं बर्थडे

जगदलपुर। जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाना तो आम बात है, लेकिन प्रकृति को एक अनमोल तोहफा देकर इस दिन को यादगार बनाने की मिसाल आज जगदलपुर में पीपल्स केयर संस्था ने पेश की है। संस्था द्वारा जन्मदिन के अवसर पर शहर को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ पीपल का पौधारोपण अभियान चलाया गया।
यह प्रेरणादायक आयोजन आज चंद्रशेखर आज़ाद सरोवर में हुआ। संस्था के इस गरिमामय कार्यक्रम में महापोर संजय पांडे ने अपनी माताजी की स्मृति में पीपल का पौधा रोपित कर पीपल्स केयर द्वारा किए जा रहे पुनीत कार्य की प्रशंसा की और संस्था के सभी सदस्यों को साधुवाद दिया।
पीपल्स केयर के बैनर तले नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन द्वारा परिवार के नाम पर देव स्वरुप पीपल का पौधा लगाया गया। पीपल्स केयर के सदस्यों ने संकल्प लिया कि पूर्व में और आज जिनका जन्मदिन है उसके उपलक्ष्य में पीपल का पौधा लगाया जाएगा। उसी परिपेक्ष मे निगम के वरिष्ठ पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल के सदस्य सुरेश गुप्ता, निर्मल पाणिग्रही, नरसिंह राव, पार्षद हरीश पारेख, महेश राव, रोशन झा, स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर बड़ी संख्या में पीपल के पौधे लगा कर सरोवर को पूर्ण रूप से भविष्य के लिए सुरक्षित कर एक बड़े ऑक्सीजोन की नीव रखी। पीपल जिसे भारतीय संस्कृति में पवित्र और ऑक्सीजन का अक्षय स्रोत माना जाता है, के पौधों को रोपित कर संस्था ने दोहरा संदेश दिया। एक तो पर्यावरण संरक्षण का और दूसरा अपनी समृद्ध परंपराओं को सहेजने का। इस अवसर पर पीपल्स केयर के संयोजक योगेंद्र कोशिक ने बताया हमारा मानना है कि जन्मदिन सिर्फ जश्न का नहीं, बल्कि कुछ अच्छा करने का भी दिन होता है। हमने सोचा कि क्यों न इस खास मौके पर प्रकृति को कुछ लौटाया जाए। पीपल के ये पौधे न सिर्फ हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा देंगे, बल्कि शहर की हरियाली में भी इजाफा करेंगे। अभियान में शामिल स्कूली बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने न केवल पौधे रोपे बल्कि उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया। पीपल्स केयर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं और हरियाली की यह मुहिम जगदलपुर को और भी सुंदर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। पीपल्स केयर द्वारा पूर्व में इसी सरोवर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संस्था के संयोजक योगेंद्र कोशिक के पौत्र एवं शहर की जानी मानी हस्तियों के जन्मदिन पर लगे पौधे आज हरे भरे हो चुके हैं। इस अवसर पर पीपल्स केयर के सुरेश यादव, किशोर जाधव, अजय परमार, शेखर बोश, प्रमोद मोतिवाला, अनिरुद्ध मिश्रा, ओमप्रकाश सोनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *