0 नेतृत्व, जिम्मेदारी और अनुशासन का मिला संदेश
जगदलपुर। पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय, जगदलपुर में शैक्षणिक सत्र 2025–26 हेतु छात्र परिषद् अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व की भावना एवं अनुशासन का विकास करना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य राज कुमार आसनानी ने नवनियुक्त छात्र परिषद् के सदस्यों को बैज अलंकरण कर सैशे पहनाए और उन्हें कर्तव्यों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, एक जिम्मेदारी है, जिसे निष्ठा, समर्पण और सेवा की भावना से निभाना चाहिए।”
छात्र परिषद् 2025–26 के प्रमुख पदाधिकारी:
विद्यालय कप्तान: राहुल सिन्हा एवं अमीषा गुप्ता
विद्यालय उप-कप्तान: ऋषभ आसनानी एवं समृद्धि साहा
सांस्कृतिक कप्तान: मुस्कान सिंह एवं भावेश कुमार
खेल कप्तान: रजनीश एवं सुहाना सरकार
अनुशासन कप्तान: शेख रेहान एवं तनिशा
समारोह का सफल संचालन शिक्षिका सुश्री नंदिनी साहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।