भ्रष्टाचार का भंवरजाल; मंदिर और शौचालय तक को नहीं बख्शा पूर्व सरपंच भंवर लाल ने!

0 ग्राम पंचायत बनियागांव का मामला, ग्रामीणों ने की एसडीएम से शिकाशिकाय

(अर्जुन झा) बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत बनियागांव के पूर्व सरपंच भंवर लाल भारती ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघते हुए शौचालय, मंदिर और रंगमंच के नाम पर लाखों के वारे न्यारे किए हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की शिकायत बकावंड एसडीएम से की है।
शिकायत में ग्रामीणों ने बताया है कि बनियागांव के पूर्व सरपंच भंवरलाल भारती ने अपने कार्यकाल में के प्रत्येक घर में शौचालय बनवाने के नाम पर 6 लाख 62 हजार रुपए आहरित कर लिए, मगर किसी भी घर में शौचालय नहीं बनवाया। सरपंच ने गांव में परदेशनीन माता मंदिर निर्माण के नाम से तीन लाख रुपए निकाल लिए, मंदिर नहीं बनाया। ग्राम में पहले से मौजूद जलनी गुड़ी माता मंदिर के सामने की दीवार पर परदेशनीन माता मंदिर लिखवा कर शासन को यह बताने की कोशिश कि यही नवनिर्मित परदेशनीन माता मंदिर है। इस तरह पूर्व सरपंच भंवर लाल भारती ने शासन की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है।ग्रामीणों ने आगे बताया है कि गांव में पूर्व से स्थित रामदेव गुड़ी को नया बना बताकर पूर्व सरपंच भंवर लाल भारती 5 लाख रुपए हजम कर गए।. गांव में बिछी पेयजल पाईप लाइन मरम्मत के नाम पर 40 हजार रुपए और 50 हजार रुपए कई बार निकाले गए, जबकि मरम्मत कार्य कभी नहीं कराया गया। सार्वजनिक, रंगमंच निर्माण के लिए भंवरलाल भारती ने 50 हजार रुपए निकाल लिए मगर रंगमंच नहीं बनवाया है। इसी प्रकार कई अन्य कार्यों के नाम पर भंवर लाल भारती ने ग्राम पंचायत के लाखों रुपयों का गबन किया है। ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच भंवर लाल भारती के सारे कारनामों की जांच कराने और उनके खिलाफकड़ी कार्रवाई करने की मांग एसडीएम से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *