बकावंड। अटल समरसता भवन बकावंड में सरपंच संघ की विशेष बैठक हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सरपंच संघ के अध्यक्ष रीमाधर बघेल, उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप, सचिव संतोष कुमार कश्यप, महामंत्री चक्रधर कश्यप, संयोजक संरक्षक कौड़ी कश्यप, कमल मौर्य मीडिया प्रभारी नीलम कश्यप, मधुसूदन, कार्यकारिणी सदस्य पाकलू राम कश्यप, संतोष कश्यप, गजा, जितेंद्र, लखमू राम भारती एवं सभी सरपंच उपस्थित थे। विभिन्न विकास कार्यो, सरकारी योजनाओं एवं मांगों को लेकर रायशुमारी की गई। बकावंड विकासखंड की 93 पंचायत के लिए मात्र एक सब इंजीनियर होने से आ रही परेशानियों को सामने रखा गया। नया राशन कार्ड बनाने एवं नाम कटाने, जोड़ने पर चर्चा हुई। जनपद पंचायत में चल रही योजना की जानकारी सभी को दी गई, ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों, अटल व्यवसाय परिसर निर्माण, ग्राम पंचायतों के योजनावार खातों, डीएसी अप्रूवल 2500 की जगह 2000 रुपए लेने, सरपंचों की मानदेय राशि बढ़ाने, 9 अगस्त को आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने, हॉस्पिटल, तहसील, बिजली ऑफिस, कृषि ऑफिस थाना से जुड़ी समस्याओं और पत्रकारों को लेकर चर्चा हुई। कहा गया कि जनपद ऑफिस में सीईओ या बाबू द्वारा काम नहीं करने या फिर सरपंच संघ का काम नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सरपंचों ने कहा कि हम सभी को संगठित रहना पड़ेगा एक परिवार भांति, सबका काम बनेगा हम एक रहते हैं तो। बैठक में और भी विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया।