स्काउट्स एवं गाइडस् 7 को करेंगे पौधारोपण

0 घाटलोहंगा में होगा भव्य पौधरोपण कार्यक्रम 

जगदलपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाटलोहंगा में भारत स्काउट्स एवं गाइडस् जिला संघ बस्तर द्वारा 7 जुलाई को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं संरक्षक भारत स्काउट्स गाइडस जिला संघ बस्तर हरिस एस, जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइडस् एवं महापौर संजय पाण्डे, सचिव लिलेश देवांगन एवं डीओसी दसरुराम यादव की उपस्थिति में होगा। जिला संघ बस्तर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बस्तर कलेक्टर को उपस्थित होने आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *