स्वच्छ जगदलपुर-सुंदर जगदलपुर की मुहिम में जुटे महापौर संजय पाण्डेय

०  दिया सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ का नारा 
०  चौक पर झाड़ू लेकर उतरे मेयर संजय पाण्डेय 
जगदलपुर। महापौर संजय पाण्डेय अक्सर कुछ ऐसा काम कर दिखाते हैं, जो नजीर बन जाता है। नगर का सेवक बनकर काम करने वाले मेयर आज कुछ अलग ही अंदाज में दिखे। हाथ में झाड़ू लेकर सड़क को साफ करते मेयर संजय पाण्डेय को देख लोग खुद बखुद उनके मिशन से जुड़ते चले गए।
दरअसल महापौर संजय पाण्डेय की पहल पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा आज 5 जुलाई को सुबह 7.30 बजे से नेशनल हाईवे के आमागुडा महाराणा प्रताप चौक पर वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता पहल का उद्देश्य नगर को और अधिक स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाना है। महापौर संजय पाण्डेय स्वयं हाथ में झाड़ू थामकर सड़क और चौक की सफाई करते रहे। कचरा, झिल्ली पन्नी को वे टोकरी में इकठ्ठा करते रहे। इस मुहिम में कई गणमान्य नागरिक, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता बंधु, पत्रकार, स्वच्छता एंबेसडर्स एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। महापौर संजय पाण्डेय का यह अंदाज सबको भा गया। लोगों का कहना था कि जन उम्मीदों पर सौ फीसद खरा उतर रहे हैं हमारे संजय भाई। उनके नेतृत्व में हमारा जगदलपुर निश्चित रूप से स्वछता एवं सुंदरता के मामले में नंबर वन बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *