ज्ञानगुड़ी में बिखरा शिक्षा का उजियारा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया प्रवेशोत्सव का शुभारंभ

0 गृहमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों को दुलारा, शिक्षकों का किया सम्मान

जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले की ज्ञानगुड़ी एजुकेशन सिटी में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा थे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों को फूल मालाएं पहनाकर व पुस्तकें भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय लुंकड़, गोपाल सिंह पवार, सत्येंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, सांसद प्रतिनिधि जिलाराम राणा, वरिष्ठ नेता दयाशंकर पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना एवं बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करना रहा। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों की प्रशंसा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने प्रशासन व शिक्षकों को धन्यवाद दिया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *