0 सालभर में खोज निकाला 10 लापता लोगों को
बकावंड। स्थानीय थानेदार ने कई परिवारों की खुशियां लौटाई हैं। गुमशुदा लोगों को ढूंढकर परिजनों से मिलाया है दरोगा बाबू ने।
बकावंड थाना क्षेत्र से बीते कुछ वर्षों के दौरान कई बच्चे, किशोरियां और युवतियों के गुम होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई थी। पुलिस छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी इन गुमशुदा लोगों की तलाश कर रही थी। पुलिस स्टॉफ ने दिन रात एक करके लापता लोगों को तलाश किया। कुछ लापता लोग उडीसा, मध्यप्रदेश में मिले। इनमें ग्राम बकावंड के 2, किजोंली के 2, राजनगर के 1, मूली के 1, पिठापुर के 1,नलपावंड के 1, छोटेदेवडा़ के 1, बोरीगांव के 1 गुमशुदा को सकुशल बरामद कर लिया गया। बकावंड थानेदार ने बतया कि एक साल में दस गुमशुदा लोगों को ढूंढकर उनके परिवारों के हवाले किया जा चुका है।