स्कूल वैन हादसा: सूरजपुर में बड़ा हादसा टला, खेत में पलटी वैन, सभी बच्चे सुरक्षित

सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में  एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ब्रह्मपुर से बच्चों को लेकर वृंदावन जा रही एक निजी स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसा फुलकोना गांव के पास हुआ, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

वैन में कंचनपुर स्थित एक निजी स्कूल के 14 से 15 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैन चालक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवहन नियमों के पालन को लेकर भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *