भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं विधायक विनायक गोयल ने लाखों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में दरभा विकासखण्ड में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व विधायक विनायक गोयल ने ग्राम चिंगपाल में लाखों रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना , बस्तर विकास प्राधिकरण के तहत ग्राम चिंगपाल में माशा मांझी गुड़ा में सायकल स्टैंड निर्माण लागत 10.50 लाख, ग्राम लेण्ड्रा में सी सी सडक लागत 7.80 लाख,वहीं व्यवसायिक परिसर निर्माण लागत 15 लाख रुपए , ग्राम ककनार में सांस्कृतिक भवन निर्माण लागत 05 लाख,सी सी सडक निर्माण लागत 05.20 लाख रूपए,कोयनार में सी सी सडक निर्माण 5.20 लाख रूपए, ग्राम कोटमसर में प्रतिक्षा शेड निर्माण लागत 12.77 लाख, ग्राम कान्दानार सी सी सडक निर्माण लागत 02.70 लाख, ग्राम छिन्दपुर प्राथमिक शाला नवीन भवन निर्माण लागत 20.30 लाख, ग्राम सेड़वा में सी सी सडक निर्माण लागत 08 लाख रूपए विभिन्न विकास कार्यों का कुल लागत 92.37 लाख रूपए का विधिवत भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। हमारी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। हमारी देवतुल्य जनता के मांग के अनुरूप हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार विकास हो रहा है। प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे हमारा दायित्व है। शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले हमारा लक्ष्य है।

श्री देव ने कहा जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है। जिस पर हम खरा उतरने का कार्य कर रहे हैं। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में लगातार विकास की बयार बह रही है। क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप आज सीसी सड़क निर्माण, व्यवसायिक परिसर , सायकल स्टैंड,प्रेक्षा भवन, नवीन शाला भवन निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। जनता को मूलभूत सुविधा सड़क,नाली,पेयजल, शिक्षा, विधुत व अन्य सुविधाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्य किया जायेगा। सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। क्षेत्र में लोगों की वर्षो पुरानी मांग पूरी हो रही है ।विकास अनवरत जारी रहेगा।

वहीं विधायक विनायक गोयल ने कहा आज दरभा क्षेत्र में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया । हमारे सरकार के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इस दौरान विधाशरण तिवारी,जनपद अध्यक्ष मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद , जिला पंचायत सदस्य संपत्ति नाग,जनपद सदस्य गागराराम,जयमनी,मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम संरपंच जयराम बधेल, सूबेदार बधेल, संतोष बधेल, फूलसिंह सेठिया, अंनत राम, महेन्द्र बधेल,जनपद सीईओ वीरेन्द्र बहादुर , डीईओ बलिराम बधेल,बीईओ जगदीश पात्र,एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *