जगदलपुर। निर्जीव हो चुके बस्तर की शान चित्रकोट वाटर फॉल में अब जान लौट आई है। मानसून की पहली बारिश में चित्रकोट जलप्रपात शबाब पर है। यहां पर्यटक अब ज्यादा संख्या में आने लगे हैं। बरसात में चित्रकोट जलप्रपात का नजारा देखने प्रतिदिन हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं।