
जगदलपुर। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर सर्किट हाउस पहुंचे। महापौर संजय पाण्डेय नेसर्किट हाउस पहुंचकर विजय शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान महापौर संजय पाण्डे के साथ एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, रोशन झा, गोविंद वर्मा ने भी डिप्टी सीएम विजय शर्मा का स्वागत किया।