उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर जताया शोक, कहा- छत्तीसगढ़ के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा

० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना” से सम्मानित, यह 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है : डिप्टी डीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, पूर्व रक्षा सचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका समर्पित जीवन राष्ट्र सेवा का प्रतीक रहा है। उनका छत्तीसगढ़ के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्हें मै अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अफ्रीकी देश ‘घाना’ के सर्वोच्च सम्मान “द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना” से सम्मानित किया है। यह हर भारतीय के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। यह 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है। यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक है। यह हम सभी भारतवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है।

श्री साव ने कहा कि, आज के समय में तकनीक का इस्तेमाल कर शिक्षा के स्तर को ऊंचा करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेश के लगभग साढ़े 12 सौ स्कूलों में आधुनिक लैब बनाएं जा रहे हैं। यहां बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिलेगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार हो सकेंगे।

श्री साव ने कहा कि, राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पूरा फोकस शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने पर किया है। सभी बच्चे पढ़े, ड्रॉप रेट कम हो, इसलिए सरकार अलग-अलग तरीके से राज्य में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने का काम कर रही है।सरकार ने युक्तियुक्तकरण और मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान चलाया है। इसके माध्यम से राज्य की शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा। इससे हमारे बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

श्री साव ने कहा कि, साय सरकार ने आदिवासी परिवार को आजीविका का साधन उपलब्ध कराकर उन्हें सक्षम बनाने का निर्णय लिया है। इसलिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत 6 जिलों के आदिवासी परिवार की महिलाओं को दो-दो गायें दी जाएंगी। इससे राज्य में दुग्ध का उत्पादन बढ़ेगा, और परिवारों को रोजगार भी मिलेगा। श्री साव ने इस मामले में कांग्रेस के सवाल पर कहा कि, कांग्रेस को झूठ बोलने में मास्टरी है। छत्तीसगढ़ की जनता ने इनके झूठे वादे का पर्दाफाश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *