भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया 77.51 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

०  जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य: किरण 
०  क्षेत्र के 4 गांवों में सीसी सड़क नाली का भूमिपूजन
जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खम्हारगांव में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत ग्राम आसना छेपड़ागुड़ा में मोहन सिंह के घर से प्रधानमंत्री सड़क तक 300 मीटर सीसी सडक सह नाली निर्माण लागत 19.49 लाख रूपए, ग्राम सिरहागुड़ा में अशोक देवांगन घर से बड़कू बघेल घर तक 450 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण लागत 28.98 लाख रूपए, ग्राम खम्हारगांव में आदेश्वर स्कूल से गुरू बघेल घर तक 255 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण लागत 16.65 लाख रूपए, ग्राम मंगलू कचौरा में 230 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण 14.44 लाख रुपए समेत कुल 77 लाख 51 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। हमारी देवतुल्य जनता की मांग के अनुरूप हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है, जिस पर हम खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में लगातार विकास की बयार बह रही है। क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप आज सीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। जनता को सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा, विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य हम लोग कर रहे हैं। जनता की मांग के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्य किया जाएगा। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। इस सड़क व नाली के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। विकास अनवरत जारी रहेगा। वहीं जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान विद्याशरण तिवारी, जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्य अर्जुन सेठिया, श्रीती शर्मा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, संरपंच सोनामणी, जयमनी कश्यप, प्रेमबती बधेल, राजेश शर्मा, मनोज पटेल, राधे पंद्रे, रूपेश समरथ, जनपद सीईओ अमित भाटिया, आरईएस के राहुल चंद्राकर एवं क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *