रायपुर में होने वाली ‘किसान–जवान–संविधान जनसभा’ को लेकर बस्तर संभाग में कांग्रेस की तैयारियां तेज, दीपक बैज ने ली संभाग स्तरीय बैठक

जगदलपुर। आगामी 7 जुलाई को राजधानी रायपुर में आयोजित ‘किसान–जवान–संविधान जनसभा’ को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर संभाग के मुख्यालय राजीव भवन, जगदलपुर में संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया।

बैठक में बस्तर संभाग के सभी जिला प्रभारियों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। श्री बैज ने जनसभा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराने का आह्वान किया।

जनसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने की घोषणा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। बैठक के दौरान जनसभा की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान और मीडिया रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के अंत में कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और संगठन की एकजुटता के साथ जनता के मुद्दों को बुलंद करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *