
रायपुर। राजधानी रायपुर और जिले में पदस्थ 9 तहसीलदारों का प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर कलेक्टर ने सोमवार को इस संबंध में स्थानांतरण आदेश जारी किए।
जिला प्रशासन के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने इस बदलाव को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया है, जिसका उद्देश्य राजस्व तंत्र को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना है।