पर्याप्त धान बीज और रासायनिक खाद उपलब्ध कराए सरकार : विक्रम मंडावी

0 किसानों की आवाज बने कांग्रेस विधायक मंडावी 
0 विधायक विक्रम मंडावी ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र
जगदलपुर। खाद और धान बीज के लिए भटक रहे किसानों के हित में बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने आवाज उठाई है।उन्होंने कृषि मंत्री को पत्र लिखकर सोसायटियों में पर्याप्त रासायनिक खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।
बस्तर संभाग में खाद बीज की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। व्यापारी अनाप शनाप कीमत लगाकर रासायनिक खाद बेच रहे हैं। बीजापुर जिले में भी ऐसे ही हालात हैं। धान बीज और रासायनिक खाद की मांग को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम को पत्र लिखा है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम को लिखे पत्र में विधायक विक्रम मंडावी ने धान बीज और रासायनिक खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए लिखा कि बीजापुर के अन्तर्गत सोसायटियों में धान बीज एवं रासायनिक खाद की भारी कमी है। जिसके चलते बीजापुर जिले के कृषकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि बीजापुर जिला अत्यंत सुदुर एवं संवेदनशील क्षेत्र है। लेम्पसों में धान बीज एवं रासायनिक खाद किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही होने के कारण किसानों को समीप के राज्य तेलंगाना एवं महाराष्ट्र से धान बीज एवं रासायनिक खाद को महंगे दामों में खरीदकर लाना पड़ रहा है। इसलिए बीजापुर जिले के लेम्पसों में पर्याप्त धान बीज एवं रायानिक खाद का भण्डारण हेतु आवश्यक व्यवस्था की जाए। जिससे कि क्षेत्र के किसानों को धान-बीज एवं रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *