
० नगरनार प्लांट के पॉन्ड में मिली विशालकाय मछली
(अर्जुन झा)जगदलपुर। नगरनार स्टील प्लांट के तालाब में करीब चार फीट लंबी बाम मछली मिली है। इस मछली का वजन करीब दस किलोग्राम है। नगरनाल स्टील प्लांट की जरूरत के लिए शबरी नदी से पाईप लाइन के जरिए पानी लाकर ग्राम तिरिया के पास बनाए गए पॉन्ड में भरा जाता है। इसी पॉन्ड में यह विशाल मछली मिली है। माना जा रहा है कि शबरी नदी से पाईप लाइन के जरिए यह मछली पॉन्ड में आ गई होगी। स्टील प्लांट के कर्मचारी जब पॉन्ड में बोट पर सवार होकर जब दवाई का छिड़काव कर रहे थे तब यह मछली नजर आई। विशालकाय मछली को देख पहले तो कर्मचारी डर गए, फिर जब पता चला कि यह मछली है, तब साहस जुटाकर उसे पकड़ लिया गया। 10 किलो वजनी इस बाम मछली को स्थानीय बोली में भंवरी कहा जाता है।