प्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन : उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं कलेक्टर ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार एवं हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही राज्यभर में शोक की लहर फैल गई। एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट अस्पताल में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंत्रीगण एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *