10 रुपए मांगने पर शौचालय कर्मचारी को पीटा भाजपा नेता ने

0 भाजपा नेता पर संगीन आरोप, दहशत में पीड़ित 
सुकमा। भाजपा के एक स्थानीय नेता के सिर पर सत्ता का नशा ऐसा चढ़ गया है कि एक छोटे से शौचालय कर्मचारी के साथ गाली गलौज और मारपीट की गई है। शौचालय शुल्क मांगने से नाराज भाजपा नेता ने कर्मचारी के साथ मारपीट ही नहीं दी, बल्कि सुकमा से मार भगाने की धमकी भी दी है।
मारपीट करने वाले भाजपा नेता नगर पालिका सुकमा की एक पार्षद के पति हैं। जिन्होंने ने इस साल हुए नगरीय निकाय चुनाव में महज 4 वोटों से जीत दर्ज की थी। सत्तारूढ पार्टी में सुकमा जिला स्तरीय पद पर होने का घमंड इस कदर बढ़ गया है कि आएदिन कभी बस वालों से विवाद तो कभी शौचालय के कर्मचारी के साथ मारपीट करते नजर आते हैं। शौचालय कर्मचारी इस घटना के बाद से दहशत में है। कर्मचारी द्वारा केवल 10 रुपए मांग लिए जाने से भाजपा नेता इतना नाराज हो गया कि खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए। प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आने के बाद से राज्य के अलग अलग जिलों में भाजपा नेताओं की दादागिरी और दंबगाई की खबरें आम हो गई हैं। ऐसे लोग साय के सुशासन पर बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *