
जगदलपुर। शहर के शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय में आज वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुयें। दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा छात्र जीवन अपने जीवन का बहुमूल्य समय होता है । सभी छात्रों को महाविद्यालय की वार्षिक उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने जीवन में पढ़ाई करने के साथ साथ खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को दिखाना है। बस्तर का प्रथम महिला महाविद्यालय दंतेश्वरी महाविद्यालय है । दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय का अपना गौरव प्राप्त है। दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र अच्छी मेहनत एवं पढ़ाई कर आगे बढ़े । महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर जल्द शासन से चर्चा कर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जायेगा। आज के पुरस्कार वितरण समारोह में सभी छात्रों को बधाई। इस दौरान डॉ बी एल झा , प्राचार्य राजीव गुहे, योगेन्द्र मोतीवाला, दीवान एवं महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं छात्र उपस्थित थे।