अचानक धरती फटी और बहने लगी जलधारा!

 

0 खेतों में भरा पानी, धान फसल को भारी नुकसान 
0 कुदरत का ये है कैसा करिश्मा, लोग हैरान 
(अर्जुन झा) बकावंड। क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ी ही अजीबो गरीब घटना हुई। एक फार्म हाउसमें अचानक धरती फट गई और विशाल जलधारा फूट पड़ी। आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे दर्जनों किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना से ग्रामीण हैरान हो गए हैं और दहशत में आ गए हैं।
यह विस्मयकारी घटना बकावंड विकासखंड के ग्राम राजनगर स्थित महेंद्र चंद्राकर कृषि फार्म में 26 जून को सुबह 8 बजे हुई। फार्म हाउस के एक हिस्से की जमीन अचानक धसक गई। धरती फटने से वहां 15 फीट गहरा और करीब 8 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। गड्ढे से विशाल जलधारा निकल आई। पानी इस विशाल गड्ढे से उपर बहने लगा और फार्म हाउस के आसपास के खेतों में भरने लगा। अभी भी उस गड्ढे से पानी लगातार निकल रहा है। लोग बताते है कि अचानक तेज पानी की फुहार आई और जमीन में करीब 15 फीट गड्ढा हो गया। क्षेत्र में 2 दिन से लगातार बरसात हो रही है। माना जा रहा है कि बारिश की वजह से यह घटना हुई है। अमूमन इस कृषि फॉर्म में मिर्ची केले अमरूद और कुछ स्थानीय सब्जियां उगाई जाती हैं। जलधारा से आसपास के खेतों में लगाई गई धान की फसल को नुकसान हो रहा है। किसान चंदो चंद्राकर के खेत में मलबा जमा हो गया है और वहां लगी धान फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज आवाज के साथ जमीन धंसी और पानी निकलने लगा। विदित हो कि उक्त जगह से 12 किलोमीटर दूर सेना का कैंप स्थल है, जहां आए दिन कुछ प्रयोग होते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *