पकड़े गए 4 नक्सली, आईईडी प्लांट करने और वाहनों की आगजनी में थे शामिल

0  पकड़े गए नक्सलियों पर था 10-10 हजार का ईनाम 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। 10-10 रुपए के ईनामी ये चारों नक्सली आईईडी लगाने और निर्माण कार्यों में लगे वाहनों पर आगजनी करने की घटनाओं में शामिल रहे हैं।
फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कोपनझर्री के जंगल से इन जन मिलिशिया सदस्य नक्सलियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए नक्सलियों में मांडो कुरसम, कैलाश कुरसम, पांडू कुरसम और छोटू कुरसम ऊर्फ बुधराम शामिल हैं। मांडो कुरसम 15 म़़ई 24 को थाना प्रभारी फरसेगढ़ के वाहन में आइईडी ब्लास्ट करने एवं 12 अप्रैल 25 को पुलिस पार्टी को क्षति पहुचाने के उद्देश्य से आइईडी लगाने की घटना में शामिल था। कैलाश, पांडू और छोटू कुरसम 15 दिसंबर 20 को आलवाड़ा रोड निर्माण में लगे जेसीबी, टिप्पर एवं ट्रैक्टर पर आगजनी करने की घटना में शामिल थे। पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ थाना फरसेगढ़ में वैधानिक लिखा पढ़ी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *