
0 लक्ष्मी नारायण मंदिर में विविध धार्मिक आयोजन
जगदलपुर। गोवर्धन मठ पुरी पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्लानंद सरस्वती का 83वां प्राकट्य दिवस पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी बस्तर अंचल के कर्मकर्ताओं ने भजन- कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ, पूजा के बीच बड़े धूमधाम के साथ मनाया। पूजा पश्चात आरती और अन्न भोग प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मलित हुए।
पनारापारा लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे पंडित चंदन तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जजमान पंडित अभय दिक्षित के विधि-विधान के साथ पूजा,नैवेद्य और महाआरती की गई। ततपश्चात आदित्य वाहिनी आनंदवाहिनी की मातृशक्ति व पुरुष कर्मकर्ताओं ने हनुमान चालीसा एवं राम नाम का जाप तथा भजन कीर्तन किया। जगतगुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज की सेना पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी, आनंदवाहिनी के तत्वावधान में प्रवीर वार्ड के लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य का 83वां प्राकट्य महोत्सव बड़े श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी सोमवर को लक्ष्मीनारायण मंदिर पनारापारा, के प्रांगण में साक्षात श्रीमन्नारायण विग्रह स्वरूप विद्यमान गुरूदेव भगवान पुरी पीठाधीश्वर पूज्यपाद शंकराचार्य भगवान के 83वें प्रकट उत्सव राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के आलोक में हनुमान चालिसा पाठ परायण सह भजन संध्या कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर आदित्यवाहिनी आनंदवाहिनी के जिलाध्यक्ष क्रमशः योगेश ठाकुर एवं गीता शुक्ला ने बताया कि गुरूदेव पुरी पीठाधीश्वर पूज्यपाद शंकराचार्य भगवान के 83 वा प्रकट उत्सव से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आनंदवाहिनी आदित्यवाहिनी द्वारा पूरे वर्ष भर धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनारायण मंदिर में हर माह भूतेश्वर महादेव समिति और आदित्यवाहनी आनंदवाहिनी के नेतृत्व में अन्न भोग प्रसाद का वितरण भी किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी प्रसाद ग्रहण के लिए सम्मलित होते हैं। इस दौरान लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित किशोर तिवारी, नगर निगम की जल प्रदाय समिति के सभापति सुरेश गुप्ता, योगेश शुक्ला, संतोष वाजपेयी, राकेश साहू, किरण शुक्ला शिव मिश्रा, सूर्यभूषण सिंह, अलका सेंगर, विभा सेंगर, वंदना राठौर, प्रीति गुप्ता, पूनम जायसवाल, बबली शुक्ला, दमयंती देवांगन व अन्य श्रद्धालु सम्मलित हुए।