वन भूमि पर अतिक्रमण कर कृषि के लिए जोताई कर रहे 2 ट्रैक्टर जप्त

0 दोनों ट्रैक्टरों को राजसात करने की कार्रवाई जारी 

जगदलपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश के बाद बस्तर वन मंडल में वन भूमि पर अतिक्रमण के मामलों के खिलाफ सख्त एक्शन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में क़ृषि के लिए वन भूमि की जोताई कर रहे दो ट्रैक्टर जप्त कर लिए गए हैं। इन ट्रैक्टरों को राजसात करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बस्तर जिले के वन परिक्षेत्र बस्तर के उप परिक्षेत्र कुंगारपाल के अंतर्गत वन क्षेत्रों में अतिक्रमण, अवैध कटाई, अवैध खनन की रोकथाम हेतु वन कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा लगातार भम्रण किया रहा है। भ्रमण के दौरान वन अमले ने रविवार 22 जून को संरक्षित वन कक्ष कमांक 422 पी. में मक्का बोआई के उद्देश्य से 2 नग महिंद्रा ट्रैक्टरों को हल जोताई करते हुए जप्त किया। यह कार्रवाई वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देश के अनुसार वनों को अवैध अतिक्रमणों से मुक्त करने के अभियान के तहत वन विभाग जगदलपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक आरसी दुग्गा एवं बस्तर के वन मंडलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में उप वन मंडलाधिकारी बस्तर आईपी बंजारे के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई परिक्षेत्र अधिकारी बस्तर बीएल सुरोजिया, वनपाल समुंदसाय गिरोलिया, सगराम बघेल, वनरक्षक इंद्रजीत सोरी, ईश्वर दीवान, धनसिंग ठाकुर, पूरन मौर्य एवं सुरक्षा श्रमिकों का सहयोग रहा। वन रक्षक इंद्रजीत सोरी द्वारा दोनों ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर एवं ट्रैक्टरों जप्त कर परिक्षेत्र कार्यालय बस्तर लाया गया। दोनों ट्रैक्टरों को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से वन भूमि पर अवैध अतिक्रमणों पर लगाम लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *