जगदलपुर में नजर आ रहा है असली सुशासन; बोलने लगे हैं विधायक किरण देव और मेयर संजय पाण्डेय के काम

0 मजबूत और टिकाऊ सड़कें दे रही हैं गवाही 
(अर्जुन झा) जगदलपुर। किसी भी गांव, कस्बे और शहर की तरक्की की पहचान वहां की सड़कों से होती है और यही सड़कें विकास का पैमाना भी हैं, क्योंकि सड़कों के जरिए ही विकास के दूसरे संसाधन पहुंचते हैं। अब हमारे जगदलपुर में भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन वाली सरकार के असली सुशासन की झलक सड़कों पर दिखाई देने लगी है। क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव द्वारा स्वीकृत कराई गई राशि से महापौर संजय पाण्डेय की निगहबानी में बनवाई जा रही सड़कें असल सुशासन की तस्वीर पेश कर रही हैं।
पहले सड़कें बरिश की पहली बौछार भी नहीं झेल पाती थीं। अब शहर में मजबूत और टिकाऊ सड़कों के निर्माण के लिए विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण किरण सिंह देव ने बड़ी राशि की स्वीकृति दिलाई है। इस राशि से जो सड़कें महापौर संजय पाण्डेय की देखरेख में बनाई जा रही हैं, वे बारिश की मार तो पूरी दमदारी से झेल ही रही हैं, काफी मजबूती से खड़ी हैं और दमक भी रही हैं। जगदलपुर में मेयर संजय पाण्डेय के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा विधायक किरण सिंह देव एवं सांसद महेश कश्यप के सहयोग से स्वीकृत राशि से बेहतरीन सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। बन रही मजबूत और काफी ज्यादा चौड़ी सड़कें सुशासन की शानदार बानगी पेश करती नजर आ रही हैं। इन नई नवेली और दमदार सड़कों ने लोगों का दिल जीत लिया है। विकास और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाने लगी है।विधायक किरण देव हर निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता न करने की चेतावनी लगातारदेते आ रहे हैं, वहीं महापौर संजय पाण्डेय भी इस मामले में बेहद गंभीर नजर आते हैं।नगर निगम क्षेत्र के धरमपुरा इलाके में कैलाश होटल के सामने की गली से लेकर दलपत सागर तालाब के समीप हनुमान मंदिर चौक तक करीब 700 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है। यह सड़क विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पाण्डेय की कर्तव्य परायणता, मजबूत इच्छाशक्ति और जनता के प्रति जवाबदेही की मिसाल पेश कर रही है। पहले अक्सर गुणवत्ताहीन निर्माण होने से बरसात में सड़क बह जाती थी, मगर अब महापौर संजय पांडे की देखरेख में बनी इस सड़क की तारीफ हर कोई कर रहा है। विधायक किरण सिंह देव और संजय पाण्डेय तो शहर के विकास के लिए गंभीर हैं ही, सांसद प्रतिनिधि आनंद मोहन मिश्रा की भी महति भूमिका से यह सड़क बनाई गई है जिससे लोगों का आवागमन सुविधा जनक हो गया है। इस मामले में शहर के संभ्रांत लोगों ने कहा कि बेहतरीन सड़क बनने पर हम नगर विधायक किरण देव और महापौर संजय पाण्डेय को साधुवाद देते हैं।

विधायक देव की बड़ी पहल
इस कार्य को 4 मार्च 2025 के लिए स्थानीय विधायक किरण देव द्वारा भूमिपूजन किया गया था। इसी दिन 3 अन्य कार्यों का भी भूमिपूजन विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के हाथों हुआ था। इनमें से धरमपुरा विवेकानंद आश्रम से नेगीगुड़ा तक 1.45 किमी लंबी मजबूत सड़क बन चुकी है। यह सड़क निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पूर्ण किया गया है। स्थानीय विधायक किरण देव के अथक प्रयास से उक्त करोड़ों रुपए के कार्य का शानदार समापन भी हुआ है और क्षेत्र के रहवासियों को सुंदर चौड़ी मजबूत सड़कें मिली हैं। विदित हो कि किरण देव द्वारा लगातार विकास के कार्यों को महत्व दिया जा रहा है, जिसके अच्छे परिणाम अब सामने आने लगे हैं बरसात के पूर्व अच्छी सड़क बनने से लोगों ने किरण देव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *