जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज के बस्तर संभाग का दौरा रद्द हो गया है। दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए अमित शाह दूसरे दिन आज सोमवार को नारायणपुर आने वाले थे, लेकिन उनका नारायणपुर प्रवास अचानक रद्द कर दिया गया है। नए कार्यक्रम के मुताबिक गृह मंत्री अब नारायणपुर की जगह रायपुर में ही रहेंगे और यहीं पर सुरक्षा बलों के वरिष्ठ कमांडर्स के साथ नक्सल विरोधी अभियानों को लेकर रणनीतिक बैठक करेंगे।