जगदलपुर-रायपुर मार्ग पर दुर्घटना, बस पलटने से तीन यात्री घायल

जगदलपुर। नेशनल हाईवे-30 (NH-30) पर शनिवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तीन यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ट्रैवल्स कंपनी की एक बस आज शाम जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान, भानपुरी पार करने के बाद कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ागांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में तीन यात्री घायल हुए हैं, जबकि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

कोंडागांव थाना प्रभारी (टीआई) ने बताया कि घायलों को तत्काल इलाज के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *