0 बस्तर अंचल के रंगकर्मियों को जल्दी मिलेगी बड़ी सौगात: किरण देव
जगदलपुर। शहर के धरमपुरा क्षेत्र में निमार्णाधीन आडिटोरियम का काम तेजी से पूर्ण हो रहा है। इसके निर्माण कार्य को गति देने शासन से 9 करोड़ रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति प्राप्त हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने निमार्णाधीन आडोटेरियम के लिए 9 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी को प्रति आभार व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग शहर में आधुनिक आडिटोरियम की थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस विषय पर अवगत कराया गया था । बस्तरवासियों की मांग के अनुरूप धरमपुरा में निमार्णाधीन आडिटोरियम के लिए अतिरिक्त राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिससे अब आडिटोरियम शीघ्र आकार ले पाएगा। ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए राशि की कमी हो रही थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के लगातार प्रयास से ऑडिटोरियम के लिए शासन से राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई । जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में जनता की मांग के अनुरूप लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हर क्षेत्र में जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। बस्तर के रंगकर्मियों के द्वारा ऑडिटोरियम के जल्द निर्माण की मांग रखी है । परंतु उसके लिए राशि की कमी हो रही थी जिस पर रंग कर्मियों के मांग के अनुरूप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी से ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि के मांग रखी थी जिस पर वित्त विभाग से 9 करोड रुपए की राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जगदलपुर विधानसभा के विकास के लिए क्षेत्रीय विधायक किरण देव का लगातार प्रयास जारी है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, बिजली, पुल पुलिया एवं मूलभूत सुविधाओं को जनता की मांग के अनुरूप पूरा करते हुए लगातार विकास कार्य कर रहे हैं।