अविनाश श्रीवास्तव बनाए गए जगदलपुर पूर्व मंडल के अध्यक्ष

0 भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने की घोषणा 

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के जगदलपुर पू्र्व मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव बनाए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने मंगलवार को जगदलपुर पूर्व मंडल अध्यक्ष के रूप में अविनाश श्रीवास्तव के नाम की घोषणा की।
अविनाश श्रीवास्तव पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद के दायित्व का सफल निर्वहन कर चुके हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने नवनियुक्त जगदलपुर पूर्व मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव से पार्टी की रीति नीति पर कर्मठता से काम करते हुये संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *