जगदलपुर। बस्तर जिले की मुस्लिम समाज ने जनाजे को दफन करने हेतु वर्ष 1890 के पूर्व कब्रिस्तान के लिए 5 एकड़ भूमि शासन द्वारा आबंटित की गई थी उक्त कब्रिस्तान में लंबी अवधि से जनाजे को दफनाने का काम किया जा रहा हैं। वर्तमान में कब्रिस्तान पूरी तरह भर गया हैं एवं संपूर्ण स्थल का उपयोग किया जा चुका हैं। वह कब्रिस्तान शहर के मध्य में स्थित हैं वर्तमान में कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्तमान में समाज के सम्मुख जनाजे को दफनाने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई हैं। मुस्लिम समाज इस कठिन परिस्थिति से गुजर रहा हैं। भूमि आबंटन हेतु पूर्व मे भी मुस्लिम समाज की ओर से अनुरोध किया गया हैं।
मुस्लिम समाज की ओर से अंजुमन इस्लामिया (एडहॉक कमेटी) जगदलपुर के सदर/कार्यकारी अध्यक्ष डॉ एस. जहीरूददीन के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय, को कब्रिस्तान हेतु भूमि आबंटित किये जाने हेतु ज्ञापन सौपा। सदभावनापूर्ण इस आशय से दिया गया हैं कि भूमि आबंटित किये जाने पर नियमानुसार शासन के राजस्व की अदायगी करने को अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर सदैव तैयार एवं तत्पर रहेंगी।मुस्लिम समाज ने कलेक्टर महोदय, से कब्रिस्तान के लिए भूमि आबंटित करने हेतु अनुरोध किया हैं।
मुस्लिम समाज की ओर से ज्ञापन देने हेतु अंजुमन इस्लामिया (एडहॉक कमेटी) जगदलपुर के सदर/कार्यकारी अध्यक्ष डॉ एस. जहीरूददीन, वरिष्ठ सदस्य इजराइल भारती, इसराईल हक, महमुद बैलीम, शेख नौसाद, मो. नासिर, मुदर्रिस गुलाम ताहा एवं मुस्लिम समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।